Mahima Chaudhary biography in hindi , महिमा चौधरी का जीवन परिचय , Mahima Chaudhary, महिमा चौधरी एक भारतीय एक्ट्रेस हैं । इन्होंने बहुत सारी हिंदी फिल्में किया है । बहुत सारी फिल्में हिट भी रहीं हैं ।

महिमा चौधरी का जीवन परिचय
13 सितम्बर 1973 को महिमा चौधरी का जन्म दार्जलिंग पश्चिमी बंगाल में हुआ था । इनका बचपन का नाम ऋतु चौधरी था । इनकी मां एक नेपाली थीं जबकि पिता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे ।
महिमा ने अपनी शादी 2006 में बॉबी मुखर्जी से की थी , लेकिन उनकी शादी के 10 साल बाद ही 2016 में यह रिश्ता टूट गया । इनसे एक बेटी पैदा हुई थी जिसका नाम आर्याना चौधरी है ।
Mahima Chaudhary के जीवन से जुड़ी कुछ खास जानकारी
| वास्तविक नाम | ऋतु चौधरी |
| जन्म तिथि | 13 सितम्बर 1973 |
| ऊंचाई | 5 फुट 4 इंच |
| वजन | 65kg |
| आंख का रंग | भूरा |
| बाल का रंग | भूरा |
| जन्म स्थान | दार्जिलिंग पश्चिमी बंगाल |
| प्राथमिक विद्यालय | डाउ हिल इन कुरसिओंग |
| कॉलेज | लोरेटो कॉलेज दार्जिलिंग |
| शैक्षिक योग्यता | बैचलर डिग्री |
| हॉबी | तैराकी , खाना बनाना , पढ़ना |
| पसंदीदा अभिनेत्री | जूही चावला |
| पसंदीदा अभिनेता | शाहरुख खान |
| पसंदीदा कलर | काला |
| पसंदीदा भोजन | मछली करी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पति का नाम | बॉबी मुखर्जी |
| बेटी का नाम | अरियाना चौधरी |
महिमा चौधरी की शिक्षा
हाई स्कूल तक की पढ़ाई महिमा चौधरी ने डाउन हिल स्कूल से किया था । लोरेटो कॉलेज दार्जिलिंग से बाकी आगे की पढ़ाई पूरी की । इनका मन पढ़ाई में नहीं लगा इसलिए इन्होंने 1990 में पढाई छोड़कर मॉडलिंग में अपना कैरियर शुरू किया । साथ ही बहुत से विज्ञापनों में भी काम किया ।
Mahima Chaudhary ka Careers
महिमा ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत 1997 में परदेश से किया था । इसका श्रेय सुभाष घई को जाता है जिन्होंने महिमा चौधरी को हिंदी फिल्म के लिए ऑफर किया था । इस फिल्म के लिए इनको फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था ।
इसके बाद दाग दी फायर फिल्म में नजर आई । इस फिल्म में डबल रोल में एक्टिंग की थी । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही । इसके लिए बहुत प्रशंसा हुई । इसके बाद लज्जा फिल्म में बहुत दमदार अभिनय किया । जो दहेज प्रथा के खिलाफ थी ।
महिमा चौधरी ने एक के बाद एक हिट फिल्में किया था । जो बहुत ही कामयाब रही हैं ।
महिमा चौधरी द्वारा की गई प्रमुख फिल्में
| S N | फिल्म का नाम | वर्ष |
| 1 | परदेस | 1997 |
| 2 | धड़कन | 2000 |
| 3 | दिल है तुम्हारा | 2002 |
| 4 | ओम जय जगदीश हरे | 2002 |
| 5 | तेरे नाम | 2003 |
| 6 | बागबान | 2003 |
| 7 | एल ओ सी | 2003 |
| 8 | साया | 2003 |
| 9 | दोबारा | 2004 |
| 10 | जमीर द फायर विदीन | 2005 |
| 11 | कुछ मीठा हो जाए | 2005 |
| 12 | सेहर | 2005 |
| 13 | फिल्म अभिनेता | 2005 |
| 14 | होम डिलीवरी | 2005 |
| 15 | सौतन दूसरी औरत | 2006 |
| 16 | सैंडविच | 2006 |
| 17 | कूडियो का है जमाना | 2006 |
| 18 | सरहद पार | 2006 |
| 19 | गुमनाम | 2008 |
| 20 | गैंगस्टर | 2015 |
| 21 | डार्क चॉकलेट | 2016 |
पुरस्कार एवम अवार्ड
महिमा चौधरी ने कई पुरस्कार और अवार्ड जीते हैं जो निम्न लिखित हैं :
- Zee Cine awards for best Female debut – pardes 1998
- Zee Cine award Lux face of the year -pardes 1998
- Filmfare Lux new face award – Pardes
- Bollywood Movie Award for best supporting actress -Dhadakan -2001
महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर

महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर भी हो गया था जो बहुत दिनों तक छुपाए रखा । अनुपम खेर ने जब फोन किया तो वह अपने आप को रोक नहीं पाईं । बहुत ही भाउक हो गई और अपने आपको कैंसर होने की बात को साझा किया । इससे पहले इनके माता पिता को भी पता नहीं था । कीमो थिरेपी की वजह से इनके पूरे बाल झड़ चुके हैं ।
महिमा चौधरी अपना इलाज अमेरिका में करवाकर लौट चुकी हैं और अब पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुकी हैं ।
महिमा चौधरी एक बहुत ही बेहतरीन अदाकारा हैं । जिन्होंने बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं । और भी लोगों के जीवन के बारे जानकारी चाहिए तो पढें Rashmika Mandanna Biography , Neha kakkar biography | नेहा कक्कड़ की जीवनी and Motivenews.net